गीता ज्ञान सर्व मानव आत्माओं की मुक्ति का द्वार है

ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विवि में मनी गीता जयंती

भिण्ड, 04 दिसम्बर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गोल्डन वल्र्ड रिट्रीट सेंटर महाराजपुरा ग्वालियर में शनिवार को गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीता के महाज्ञाता स्वामी गीतानंद महाराज ने कहा कि गीता का भगवान कब और कैसे आते हैं, वर्तमान समय धर्म की गिलानी के समय अभी भी गीता के ज्ञान की आवश्यकता है, जो ब्रह्माकुमारी बहनें मानव आत्माओं को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान सर्व मानव आत्माओं की मुक्ति का द्वार है।
ब्रह्माकुमारी सुधा दीदी तानसेन नगर ग्वालियर ने भी अपने विचार रखे और बताया कि गीताजी के कहे अनुसार हमें अपने जीवन से सभी विकारों को खत्म करना चाहिए, तभी हमें सच्चे सुख शांति की प्राप्ति होगी। ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने कहा कि हमें प्रतिदिन राजयोग का अभ्यास करना चाहिए, तभी हम जीवन को मूल्यवान बना पाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वयं सेवक संघ स्वास्थ्य विभाग दिनकर शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय दुबे ने भी अपने विचार रखें। कुशल संचालन ब्रह्मा कुमार सतनाम भाई ने किया। कार्यक्रम में ग्वालियर शहर की ब्रह्माकुमारी बहिन मोहिनी, अर्चना, सुमन, अंजली तथा भाइयों में ब्रह्मा कुमार महेश, मनीष, अर्जुन सहित 400 भाई-बहिनें शामिल थे। मालनपुर के वरिष्ठ नागरिक मौर्य ने श्रीफल देकर सभी का सम्मान किया।