पूर्व विधायक कटारे के ताऊ के निधन पर शोक व्यक्त

भिण्ड, 12 नवम्बर। अटेर के पूर्व विधायक हेमंत कटारे के ताऊ एवं विवेक कटारे पिता सेवानिवृत शिक्षक रामसनेही कटारे के आकस्मिक निधन पर जिले के कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने उनके गृह गांव मनेपुरा पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया।
रामसनेही कटारे के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भगवनदास सैंथिया, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, संजय भूता, हरिविलास शर्मा, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, शंकर पटेल, प्रहलाद त्यागी, एडवोकेट हरिओम जोशी, रामदुलारे दीक्षित, दीपू दुबे, शैलेन्द्र भदौरिया, राजेश शर्मा, जेपी शर्मा ठेकेदार, रामबरण सिंह राजावत, इरफान खान आदि प्रमुख हैं।