जिला स्तरीय बाढ़ आपदा नियंत्रण केन्द्र स्थापित, तीन पारियों में कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

भिण्ड, 09 जून। भिण्ड जिले में मानसून सत्र 2021 के लिए कार्यालय लोकसेवा प्रबंधन विभाग भिण्ड में जिला स्तरीय बाढ़ आपदा नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया गया है। जो 24 घण्टे सक्रिय रहेगा।
अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने जिला स्तरीय बाढ़ आपदा नियंत्रण केन्द्र के नोडल अधिकारी भानु प्रजापति प्रबंधन लोकसेवा प्रबंधन विभाग भिण्ड बनाया है। इस हेतु दूरभाष-07534-230013, 2300023 एवं 230025 है। जिला स्तर पर स्थापित बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में साप्ताहिक अवकाश के दिनों में आठ-आठ घण्टे के मान से तीन पारियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने आदेश में बताया कि प्रथम पारी में नलकूप चालक जल संसाधन भिण्ड महेश कुमार गर्ग एवं 29 सैनिक होमगार्ड नीरज सिंह की साप्ताहिक अवकाश में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक रविवार एवं बुधवार, द्वितीय पारी में नलकूप चालक जल संसाधन भिण्ड कालीचरण एवं 53 सैनिक होमगार्ड हरिओम सिंह की साप्ताहिक अवकाश में दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक रविवार एवं बुधवार को एवं तृतीय पारी में कुशल स्थाई कर्मी पीडब्ल्यूडी भिण्ड राजकुमार एवं 42 सैनिक होमगार्ड मंगेश सिंह की साप्ताहिक अवकाश में रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक रविवार एवं बुधवार के दिनो में ड्यूटी पर रहेंगे।
इसीप्रकार रिजर्व पारी में कुशल स्थाईकर्मी पीडब्ल्यूडी भिण्ड दिनेश कुमार एवं 42 सैनिक होमगार्ड रवि शर्मा की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक रविवार एवं बुधवार, कुशल स्थाईकर्मी पीडब्ल्यूडी भिण्ड प्रदीप कुमार एवं कुशल स्थाईकर्मी महेन्द्र सिंह की दोपहर दो बजे से रात्रि 10 बजे तक रविवार एवं बुधवार को एवं कुशल स्थाईकर्मी पीडब्ल्यूडी भिण्ड राजीव शर्मा एवं भृत्य भू-अभिलेख भिण्ड एहसान बेग की रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक रविवार एवं बुधवार के दिवस में ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पारी, द्वितीय पारी एवं तृतीय पारी के साप्ताहिक अवकाश में रिजर्व पारी के कर्मचारी कार्य करेंगे। शेष दिनो में रिजर्व पारी के कर्मचारी अपने विभाग/ कार्यालय में कार्य करेंगे। उक्त तीनो पारियों में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों को राजपत्र अवकाश में भी कार्य पर उपस्थित रहने के कारण नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश देय होगा। प्रथम पारी के कर्मचारी रोटेशन से प्रति माह बाद प्रथम पारी वाले द्वितीय पारी में द्वितीय पारी वाले तृतीय पारी में एवं तृतीय पारी वाले प्रथम पारी में कार्यरत रहेंगे। रिजर्व पारी में रखे गए कर्मचारी अपने विभागो के नियमानुसार कार्य पर उपस्थित रहेंगे। संबंधित अधिकारी बिना प्रभारी अधिाकरी, नियंत्रण कक्ष की अनुमति के आकस्मिक अवकाश सहित किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। उक्त कर्मचारी प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष की मौखिक/ लिखित सूचना मिलने पर तत्काल कार्य पर उपस्थित होंगे। नियंत्रण कक्ष पर लगे अधिकारी/ कर्मचारियों के अवकाश पर जाने के कारण उनके स्थान पर रिजर्व पारी में से लगाए जाने हेतु प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण को अधिकृत किया गया है। प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारी नियंत्रण कक्ष में लगे कर्मचारियों को तत्काल कार्य मुक्त कर इस कार्यालय को सूचित करें।