कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद का किया निरीक्षण

भिण्ड, 25 सितम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद का कलेक्टर ने रविवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम गोहद शुभम शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी गोहद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मेटरनिटी ओपीडी, सर्जिकल वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर मिल रही उपचार सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी कक्ष, महिला वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों को मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही डॉक्टरों एवं नर्सों से भी भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की।