मौ में कांग्रेस ने निकली भारत जोड़ो यात्रा 

भिण्ड, 18 सितम्बर। कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से राहुल गांधी द्वारा देशभर में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के निर्देशन में रविवार को मौ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन मौ तहसील परिसर से नगर के गोलंबर चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक ढोल धमाके, बैण्डबाजों के साथ किया।
यात्रा संयोजक वार्ड 14 के पार्षद सोनपाल यादव ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा रखा गया। जिसमें छोटे-छोटे कस्बों से लेकर जिला, तहसील, प्रदेश एवं संपूर्ण भारत देश को भारत जोड़ो यात्रा से जोडऩा है। भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, गोहद विधायक मेवाराम जाटव ने संबोधित किया। इस यात्रा में मुख्य रूप से आजादनवी कुरैशी, दिलासाराम यादव, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, राजीव कौशिक, डॉ. दिनेश जैन, रामनिवास सोनी, संजीव यादव, धर्मेन्द्र बाबा, तिलक सिंह राजौरिया, मनोहर सिंह गौर, रणवीर, प्रदीप, इकबाल खान, इरशाद खान, रवि कुशवाह, भोलाराम कुशवाहा, सोलंकी प्रजापति, पप्पू रावत, आलोक मिश्रा, विक्की यादव, पंकज यादव, गुलाब कुशवाहा, मोनू कुशवाह, विकास यादव, अंकित यादव, कल्लू यादव, दीपक यादव, आकाश यादव, दिनेश यादव, पप्पू भास्कर, भूरे कुशवाह, जब्बार खान, जाहिद खान, दिलशाद खान, अवधेश यादव, अवधेश प्रजापति, अजीत जैन, कुन्नी यादव, मुशर्रफ खान, जागेश यादव, प्रमोद यादव, अजय यादव, आकाश धाकड़, छोटेलाल यादव, लोकेन्द्र यादव, रामकुमार कुशवाहा, मनीष यादव, महेन्द्र यादव, आकाश शर्मा, अजय यादव, रामनिवास परिहार, विवेक परिहार, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, बालाराम जाटव घमौरी मण्डल, मुन्ना अंसारी, गुल्ले अंसारी, सचिन शर्मा, नरेश यादव, राजा खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।