मोदी ने योजनाओं से अंतिम छोर तक के व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा से जोड़ा : मुन्नासिंह

पूर्व विधायक भदौरिया ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ग्राम पंचायत जम्हौरा में किया पौधारोपण

भिण्ड, 18 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जम्हौरा में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अटेर के पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे। जिसमें 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक पौधारोपण, मरीजों को फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान एवं अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे।
पूर्व विधायक भदौरिया ने कहा कि पौधारोपण से हमारा गांव हरा-भरा रहे, इसके लिए पर्यावरण की मजबूती के लिए हमें प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के माध्यम से एक एक पेड़ अवश्य लगाना लेने के लिए हम सब संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत देश आगे बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने भारत सरकार और मप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास जन कल्याण कारी योजनाओं की ग्रामीणजनों को जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, शैलू सरपंच, रमेश सिंह भदौरिया, सोबरन सिंह भदौरिया, उमेश सिंह कुशवाह आदि मौजूद थे।