युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्वमंत्री जयवर्धन से की मुलाकात

भिण्ड, 15 सितम्बर। मेहगांव के पूर्व विधायक स्व. रायसिंह बाबा के प्रपौत्र युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह भदौरिया पुत्र कौशलेन्द्र सिंह मुन्ना ने गुरुवार को भोपाल में पूर्वमंत्री जयबर्धन सिंह से सौजन्य भेंट की और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। जयबर्धन सिंह ने हर्षवर्धन को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया, हर्षवर्धन सिंह भदौरिया के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्वालियर बनने कांग्रेस नेताओं ने शुभकामनाएं बधाई दी।