दबोह नगर कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा

भिण्ड, 07 सितम्बर। नगर कांग्रेस दबोह के तत्वावधान में भारत जोड़ो के तहत एक पदयात्रा निकाली, जो कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर कोंच तिराह, बस स्टैण्ड के झंडा चौक पर समाप्त होकर आमसभा में परिवर्तित हो गई। इस बीच काग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पदयात्रा रैली को कांग्रेस के नेताओ ने संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष विमला नरेन्द्र दुधारिया ने कहा कि देश में हर चीज महंगी हो गई है। आज पेट्रोल, डीजल, गैस के साथ खाने पीने की बस्तुएं महंगी हो गई हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष हाकिम चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई आसमान छू रही है, गरीब व्यक्ति को एक बक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है।


वहीं प्रदेश महामंत्री शिव नारायण दुबे, जिला उपाध्यक्ष ओपी सिंह कौरब, राजाभैया पाल, जनपद उपाध्यक्ष लहार रामेश्वर कौरव, पार्षद जगमोहन तेहरिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस पदयात्रा का नेतृत्व शिव नारायण दुबे, ओपी सिंह कौरव ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद शेरे पठान, पार्षद दिनेश कौरव, पार्षद सुधीर तिवारी, दुर्गा राठौर, राजेन्द्र खेमरिया, रामकेला यादव, रामेश्वर दयाल विश्वकर्मा, प्रदीप चोधरी, चन्द्रप्रकाश झा, राघवेन्द्र जोगी, मेहताब दोहरे, सनाउल्ला खान आदि नेता उपस्थित रहे।