नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण हेतु प्रचार वाहन किया रवाना

भिण्ड, 30 जुलाई। मप्र शासन द्वारा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण हेतु जनपद शिक्षा केन्द्र लहार में प्रचार वाहन को जिला अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भिण्ड के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सेंगर राजाबाबू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
शासन के निर्देशानुसार सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों पर कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की जानी है। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में दर्ज सभी वर्गों के छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकाओं का वितरण किया जाएगा। शासन के दिशा निर्देश अनुसार गाड़ी जन शिक्षक केन्द्रबार सभी विद्यालयों पर रूटबार पहुंचकर सभी संस्था प्रधानों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी एवं संस्था प्रधानों द्वारा अपनी संस्थाओं पर मोबाइल ऐप के माध्यम से पुस्तकों का ऑनलाइन बंडल रिसीव किया जाएगा। इस अवसर पर विकास खंड स्त्रोत समन्वयक लहार शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, जानकी नंदन समाधिया एवं समस्त बीएसी, अरविंद श्रीवास्तव, सरजीत सिंह, अखिलेश गुप्ता, जन शिक्षक अरविंद सिंह और कौशलेन्द्र सिंह जादौन उपस्थित रहे।