जिले के सभी मण्डलों में सुबह से शुरू हुआ ‘बूथ संपर्क महाअभियान’

कार्यकर्ता ढोल धमाकों के साथ पहुंचे वार्डों, बूथों पर
सरकार की उपलब्धियों, कार्यों से जनता को कराया अवगत

भिण्ड, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को प्रदेशभर में बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सभी बूथों पर एक साथ बैठकें हुई। पार्टी के सभी कार्यकर्ता केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों के घर—घर जाकर संपर्क किया। जिले के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड़, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र गौड़ के साथ सुबह प्रभारी बूथ क्र.88 मालनपुर मण्डल पहुंचे। यहां अनेक कार्यकर्ता भी उनके साथ थे। इसके साथ ही ढोल—ढमाकों के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ। कार्यकर्ता हाथों में झण्डा लेकर भारत माता व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस दौरान जिले के प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन को दी और सरकार की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान कर उनसे संवाद कर सरकार की योजनाओं के पत्रक बांटे। योजनाओं की जानकारी देने के बाद कार्यसमिति के सदस्यों की बैठक ली गई। जिसमें बताया कि भाजपा का 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 26 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह सभी कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होंगे।