कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का करें प्रयास : पटेल

कार्यकर्ता एक होकर के चुनाव लड़े : नाथूसिंह
भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित

भिण्ड, 06 जून। जिला एवं मण्डल स्तर पर टीम बनाकर पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को काम में लगा कर कार्यकर्ताओं की ऊर्जा का सदुपयोग हम सब को करना है, जीत सुनिश्चित करना ही पार्टी का लक्ष्य है। कार्यकर्ता हमारी पार्टी का मूल आधार है, उससे ही हमारी पार्टी बनी है, कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है, इस समय हमें कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के पदाधिकारी सभी को मिलकर भाजपा की सरकार केन्द्र और राज्य में जनता के साथ सभी के हित में जो कार्य किए हैं, उन कार्यों के निमित्त हमें उनसे अनुरोध कर पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करना है। यह बात भाजपा के नगरी निकाय एवं पंचायत जिला प्रभारी एवं एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीर सिंह पटेल ने होटल सिटी पैलेस भिण्ड में आयोजित भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक में कही।


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, मप्र शासन के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, निगम अध्यक्ष रणवीर सिंह जाटव, जिला भाजपा प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव चंबल संभाग प्रभारी श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कृष्णकांता तोमर, संजीव कांकर, डॉ. रमेश दुबे, देवेंद्र सिंह नरवरिया, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, रोमेश महंत, अवधेश सिंह कुशवाह, अशोक चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री नंदराम बघेल, भाजपा के जिला महामंत्री कमल शर्मा, धीरसिंह भदोरिया, धर्मसिंह जाटव मंचासीन रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव ने किया।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ कार्य करते हैं, जिसका उदाहरण पार्टी द्वारा मिला कार्यक्रम और विस्तार कार्यक्रम में हम सभी कार्यकर्ताओं की ताकतों कार को देखते हैं। हमारी भिण्ड जिले के बीजेपी कार्यकर्ता मेहनती कर्मठ होने के साथ-साथ लगनशील हैं, यही लगन और मेहनत हमको पंचायत, नगरी निकाय चुनाव में करके दिखाना है, उसके लिए सभी को अथक परिश्रम करके विजयश्री प्रदान करवाना ही संगठन एवं हम सबका दायित्व है।
जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा का संगठन एक आदर्श संगठन है जो पूरे विश्व में आदर्श का केन्द्र बना हुआ है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हमारा दायित्व बढ़ जाता है धातु की गरिमा बनाए रखना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है, यही मेहनत हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नगरी निकाय व पंचायत चुनाव में दिखाना है। हमें अपनी पार्टी की रीति नीति, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है, प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत और लगन से कार्य करता है, संगठन पूरी ताकत से चुनाव के मैदान में जाएगा, सरकार की जनहितैषी योजनाएं एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से हम मतदान केन्द्र पर जीत सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के संबंध में विचार भी मांगे गए, जिसमें बहुत से कार्यकर्ताओं ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, अनिल कुशवाह, रंजीत सिंह, उपेन्द्र राजौरिया, सुधा राठोर, जिला मंत्री पिंकी शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, जिला कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला आईटी प्रभारी रामू कुशवाहा, भानु जयंत, शहर सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज शर्मा, संजीव नायक, मोर्चा अध्यक्ष आभा जैन, विक्रांत सिंह कुशवाह, अशफाक खान, पिंकी सगर, ज्योति बौहरे के अलावा भाजपा के पदाधिकारी एवं जिले के मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष, मण्डल के महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।