सरकार के विकास कार्यों से जनता खुश है, भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करें : समीक्षा गुप्ता

कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव : नाथूसिंह
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का करें प्रयास : राजौरिया
त्रिदेव की भूमिका महत्वपूर्ण जनता की समस्या का समाधान एवं योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार : चौहान

भिण्ड, 21 मई। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संगठन द्वारा जिलेवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव को भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से कार्यकर्ताओं एवं जनता के सहयोग से लड़ेगी। इस हेतु नगरी निकाय एवं पंचायत चुनाव में जिले के प्रभारी के रूप में समीक्षा गुप्ता को कमान सौंपी गई है। उन्होंने शनिवार को मधुबन होटल भिण्ड में कार्यकर्ताओं की जिला बैठक ली। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, चंबल संभाग प्रभारी बहादुर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायकद्वय शिवशंकर समाधिया, राकेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्षगण अवधेश सिंह कुशवाह, कोकसिंह नरवरिया, रविसेन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण श्रीमती कृष्णकांता तोमर, देवेन्द्र सिंह नरवरिया, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, रोमेश महंत, डॉ. रमेश दुबे, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद मेहगांव की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदराम बघेल, जिला महामंत्री कमल शर्मा एवं धीरसिंह भदौरिया मंचासीन रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव जिला प्रभारी श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने कहा कि अभी हमारे सभी कार्यकर्ताओं में विस्तार योजना में अच्छा काम किया है, उसका परिणाम हमें इस निकाय चुनाव में देखने को मिलना चाहिए, हम सभी कार्यकर्ताओं को अच्छी मेहनत करने की आवश्यकता है। चंबल संभाग प्रभारी बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि जिला एवं मण्डल स्तर पर टीम बनाकर पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं को काम में लगा कर जीत सुनिश्चित करना ही पार्टी का लक्ष्य है।
जिला प्रभारी संगठन जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ चुनाव चिन्ह कमल के फूल के लिए कार्य करेंगे, पार्टी जिस कार्यकर्ताओं को अपना उम्मीदवार घोषित करेगी उसके लिए सभी को अथक परिश्रम करके विजयश्री प्रदान करवाना ही संगठन की मजबूती का अनुपम उदाहरण होगा। सभी कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का बोध करते हुए मतदान केन्द्र पर 51 प्रतिशत मत हासिल कर विजयश्री प्राप्त करते हुए नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक उम्मीदवार पार्टी के पक्ष के जीत कर आएं, जिससे हमारी पंच से लेकर प्रधानमंत्री की अवधारणा शत-प्रतिशत जमीन पर दिखाई दे।


भाजपा प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता काफी खुश है, हमें मिलकर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार करते हुए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जीत सुनिश्चित करना है इसके लिए कार्यकर्ताओं को समय देकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा का संगठन एक आदर्श संगठन है, प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत और लगन से कार्य करता है, संगठन पूरी ताकत से चुनाव के मैदान में जाएगा, सरकार की जनहितैषी योजनाएं एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से हम हर मतदान केन्द्र पर जीत सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के संबंध में उनके विचार भी मांगे गए। जिसमें बहुत से कार्यकर्ताओं ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव एवं आभार जिला कार्यालय मंत्री आरबी सिंह बघेल ने व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्षगण उपेन्द्र शर्मा, अनिल कुशवाह, राकेश सिंह भदौरिया, श्रीमती सुधा राठौर, अनिल कटारे, श्रीमती राजकुमारी जैन, अवनीश उपाध्याय, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, राजेश कौरव, श्रीमती पिंकी शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, फरेन्द्र सिकरवार, शैलेन्द्र गुर्जर, डॉ. तरुण शर्मा, श्रीमती रश्मि खटीक, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, जिला सह कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया, सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, आईटी प्रभारी रामू कुशवाहा, सह आईटी प्रभारी भानू जयंत, युवामोर्चा जिला महामंत्री धीरज चौधरी, अतिराज नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी, सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंकी सगर, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक खान, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज शर्मा, संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव नायक, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भुजबल सिंह तोमर एवं जिला के भाजपा पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष, मण्डल के महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।