भाजपा ने गोहद में चलाया समर्पण निधि अभियान

भिण्ड, 01 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल गोहद द्वारा समर्पण निधि अभियान के तहत वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर समर्पण निधि अभियान चलाया गया। इस अभियान में भाजपा की नवनियुक्त जिला मंत्री श्रीमती रश्मि खटीक उपस्थित रहीं। नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह व गर्मजोशी के साथ अपनी नवनियुक्त जिलामंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्रीमती रश्मि खटीक ने गोहद कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि हम सब लोगों को मिलकर भाजपा के इस अभियान को सफल बनाना है। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, विनोद माहौर, उपाध्यक्ष प्रमोद कामत, रामप्रसाद कुशवाह, विद्याराम शेजवार, संतोष राठौर, सतीश सिकरवार, रामकुमार राठौर, नारायण प्रजापति, सोनू माहौर, कमलेश कुशवाह, भोला खटीक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।