प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पर एफआईआर पर गुस्साए कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री और पीईबी का पुतला

भिण्ड, 29 मार्च। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के विरोध में जिला कांग्रेस प्रवक्त डॉ. अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में मंगलवार को भिण्ड शहर के परेट चैराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीईबी के पुतले दहन किए गए। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा, लेकिन कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि मप्र में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। व्यापमं का नाम बदलकर पीईबी रख दिया, लेकिन घोटाले जस का तस रहे। मुझे लगता परीक्षा के नाम पर धांधली के तार सीधे मुख्यमंत्री से जुड़े हुए हैं। उनके ओएसडी के मोबाइल में पेपर का मिलना सबसे बड़ा सबूत हैं। उनहोने कहा इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता पर एफआईआर निंदनीय, ये आरोपियों को बचाने का प्रयास

कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा कि हमारे कांग्रेस के प्रवक्ता और महामंत्री केके मिश्रा ने जब वर्ग तीन शिक्षक पात्रता परीक्षा की हकीकत का खुलासा किया तो उनपर एफआईआर दर्ज की गई है। ये विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है और परीक्षा में धांधली करने वाले को बचाने का प्रयास है। भाजपा का ये कृत्य निंदनीय है। प्रदेश के युवाओं से मुख्यमंत्री मांफी मांगे, कांग्रेस उनकी हिटलर शाही से चुप रहने वाली नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुर्दाबाद, व्यापम घोटाला बंद करो, भाजपा भ्रष्ट है कि गगन चुम्बी नारे लगाए।


कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय भूता, युवा कांग्रेस आईटी सेल के जिला संयोजक दीपू दुबे, ममता मिश्रा, राहुल राजावत, अशोक गुप्ता, अजय पुरोहित, सुशांत सिंह राजावत, सतपाल अगरैया, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य पुरोहित, नीरज त्रिपाठी, बीजेद्र बघेल, संतोष चौहान, सोहन तिवारी, गोविन्द शाक्य, कुलदीप भारद्वज, अरविंद सोनी, पिंटू शर्मा, लोकेश दुबे, देवेन्द्र सोनी, अमित वर्मा, अमित शिवहरे, बलराम राठौर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।