भिण्ड में 35 नए मरीज पॉजिटिव मिले, एक जज और आठ न्यायालय कर्मी भी शामिल

भिण्ड, 16 जनवरी। भिण्ड में कोविड का कहर थम नहीं रहा है। तीसरी बार लगातार न्यायालय के कर्मचारी और एक जज पॉजिटिव मिले। भिण्ड में शनिवार को नए कोविड पॉजिटिव मरीज 35 मिले हैं। जिनमें आठ न्यायालय कर्मचारी है। वहीं एक जज भी पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड बुलेटिन के मुताबिक जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 197 हो चुकी है, अब तक दो मरीज स्वास्थ्य हो चुके है। यह आंकड़ा दो सैकंडा को पार जल्द कर देगा। शनिवार को कुल 760 मरीजों की रिपोर्ट आई है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या 195 है। इन मरीजों में दो जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती है। वहीं होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या 193 है। इन मरीजों को कोविड कमाइंड सेंटर के माध्यम से दवाएं का ख्याल रखा जा रहा है। इन मरीजों को दवाएं किट पहुंचाई जा चुकी है। जगह-जगह माइक्रो कंटाइमेंट जोन भी बनाए जा रहे हैं।
गोहद में न्यायालय, नवीन कॉलोनी गोहद, नगर पालिका के पास गोहद, भिण्ड में धर्मपुरी, जोशी नगर भिण्ड, हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड, दुर्गा नगर, यदुनाथ नगर, आफिसर कॉलोनी, चतुर्वेदी नगर, अग्रवाल हॉस्पिटल, पुरानी बस्ती, देव नगर कॉलोनी, महावीर गंज, गौरी किनारा, मुखर्जी कॉलोनी, अंबेडकर नगर, इनफ्ररंट ऑफिसर कॉलोनी, रानी का ताल भिंड, राधा कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी भिंड में मरीज मिले हैं।