शा. महाविद्यालय मेहगांव में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भिण्ड, 12 जनवरी। शा. महाविद्यालय मेहगांव में कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर संपूर्ण स्टाफ ने सबसे पहले स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रोफेसर ने स्वामी जी के दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णय अनुसार सन् 1984 ईस्वी अंतर्राष्ट,ीय वर्ष ठहराया गया। इसके महत्व पर विचार करते हुए भारत सरकार ने घोषणा की कि हर वर्ष 12 जनवरी को यानी स्वामी विवेकानंद जयंती का दिन ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में देश भर में सर्वत्र मनाया जाए। वास्तव में स्वामी विवेकानंद आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि हैं, विशेषकर भारतीय युवा लोगों के लिए स्वामी विवेकानंद से बढ़कर दूसरा कोई सन्यासी नहीं हो सकता। स्वामी विवेकानंद के संदेश का एक ही मर्म है ‘स्वयंपूर्ण बनो और दूसरों को भी पूर्ण बनाओ’ युवा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी ने संपूर्ण विश्व को ज्ञान एवं शिक्षा की जो प्रचुर सामग्री प्रदान की है, वह उनके व्याख्यानों एवं प्रवचनों में निहित है। विश्व विजेता स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर संगोष्ठी का आयोजन प्रभारी प्राचार्य आरके डबरिया के निर्देशन में एवं कार्यक्रम अधिकारी गिरिजा नरवरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कन्या उमावि में छह माह का नि:शुल्क हेल्थ केयर प्रशिक्षण

मेहगांव। शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव में छह माह का निशुल्क हैल्थ केयर सर्टिफिकेट प्रोग्राम प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें छात्र छात्राएं छह माह का कोर्स पूर्ण कर सकती हैं। इसके लिए सीट संख्या 40 निर्धारित की गई है और इसमें प्रवेश करने वालों की आयु सीमा 15 वर्ष से 29 वर्ष तथा आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और वह अध्यनरत नहीं होना चाहिए अर्थात किसी कारणवश वह वह पढ़ाई छोड़ चुकी हैं उनको निशुल्क प्रवेश 17 जनवरी तक प्रोग्राम में एडमिशन दिया जा सकता है। इच्छुक छात्र-छात्राएं शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव अपना प्रवेश पा सकती हैं।