भिण्ड, 30 दिसम्बर। मप्र फार्म एवं बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) राजकुमार कुशवाहा का एक जनवरी को प्रथम भिण्ड आगमन की तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी की बैठक का आयोजन नगर के मेन रोड स्थित कुशवाहा मार्केट पर किया गया। बैठक में मार्गदर्शन हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुशवाहा एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुशवाहा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशी की बात है कि हमारे जिले को निगम मण्डल में तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं, इसलिए इस खुशी के क्षण में हम लोग गोरमी मण्डल की हर पोलिंग बूथ से कार्यकर्ता आगामी एक जनवरी को दोपहर एक बजे मेहगांव के गोरमी चौराहे पर पहुंचे, इसके लिए हम सबको गांव-गांव संपर्क करना है। हमारा लक्ष्य है कि गोरमी मण्डल से 500 कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे। संचालन मण्डल महामंत्री निर्मल आर्य एवं अंत में आभार प्रगट मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता दलवीर सिंह तोमर, गोकुल सिंह परमार, अरविंद वर्मा, जयवीर पुरोहित, राजकुमार जैन, पटेल यादव, दिनेश यादव, शिवराज यादव, सोनू भदौरिया, राजेश मिश्रा, रणवीर परमार, अरविंद जैन, रज्जन भदौरिया, राहुल कटारे, विधिराम कटारे, गोरे सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।