मलेरिया विभाग द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन

भिण्ड, 30 दिसम्बर। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डीके शर्मा द्वारा जिला मलेरिया कार्यालय में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया की रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं को मच्छर रोधी गतिविधियां चलाने जैसे टीम वर्क कर लार्वा सर्वे कर निश्चित रूप से मच्छरों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उनके द्वारा भी विभिन्न गतिविधियां चलाने जैसे नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जन जागरुक किया जाए तथा जिले के सभी स्कूलों मैं कार्यशाला एवं रैली का आयोजन किया जाए।
बैठक में भारत विकास परिषद के कमलेश सेंथिया, धीरज शुक्ला, जन अभियान परिषद भिण्ड के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, शिक्षा बनाम सामाजिक कुरीति से गगन शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र के संयोजक आशुतोष शर्मा, नवजीवन संगठन से पिंकू शर्मा, संजीवनी रक्तदान संगठन से बबलू सिंधी, मानवता फाउण्डेशन से सतीश कुशवाहा जय के साथ शिवम त्रिपाठी, सचिन चौहान, आशीष ओझा, रोटी बैंक से दीपक एवं गोपाल मिश्रा शामिल हुए।