भिण्ड, 28 दिसम्बर। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार जिले के सभी 29 बाजरा, ज्वार खरीदी केन्द्र, सात धान खरीदी केन्द्रों पर खरीदी गई धान ज्वार बाजरा आदि को सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के पालन में जिला प्रबंधक सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन अनिल अग्रवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक परिहार व जिला विपणन अधिकारी अमित गुप्ता को केन्द्रों पर निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। असमय बर्षा होने से सुरक्षा के सभी उपाय करने हेतु केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए। सभी केन्द्रों पर खरीदे गए ज्वार बाजरा व धान को बरसात से सुरक्षित त्रिपाल आदि डालवाकर सुरक्षित कराया गया। सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी संग्रह खरीदी केन्द्र पर उपलब्ध है उसको सुरक्षित रखें।