कांग्रेस ही नहीं, भाजपा ने भी अपना पुराना जनाधार खोया : विवेक शर्मा

प्रदेश में कांग्रेस की ढलती हुई और बीजेपी की पिसलती हुई राजनीति का विकल्प आम आदमी पार्टी

भिण्ड, 28 दिसम्बर। प्रदेश की स्थापना से लेकर आज तक कांग्रेस और भाजपा दोनों ही शीर्ष पार्टियों ने राज जरूर किया है, पर जनता को इन लोगो ने फुटबॉल समझकर ही खेला है। जनता कभी इस पाले में तो कभी उस पाले में। यह सारा खेल देख-देख कर अब जनता ऊब चुकी है, इसलिए नए मजबूत विकल्प की तलाश हैं। प्रदेश की जनता अब गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी नए राजनैतिक दल के रूप में दिल्ली में चल रही अरविंद केजरीवाल की ईमानदार छवि वाली आम आदमी पार्टी के विषय में ही विचार करेगी। क्योंकि दिल्ली का केजरीवाल मॉडल आज देश में सबसे ईमानदार, विश्वसनीय और मजबूत मॉडल है। इसीलिए आज प्रदेश में कांग्रेस की ढलती हुई और भाजपा की फिसलती हुई राजनीति के बीच अब मजबूत विकल्प की तलाश में आज आम आदमी पार्टी ही मुख्य विचारणीय विषय है। यह बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विवेक शर्मा ने कही।
उन्होंने कि अभी हाल ही में मप्र में हुए विधानसभा उपचुनाव में जनता द्वारा बोटिंग में उत्साह कम दिखाना इस बात को साबित करता है तथा वर्तमान की इन पांच सालों में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस फिर भाजपा से लोगों का अब मन भर चुका है। साथ ही जिस तरह से दोनो ही शीर्ष पार्टियों के नेताओं द्वारा दलबदल में अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेने से प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता को जन्म दिया। इससे ना सिर्फ कांग्रेस, बल्कि भाजपा ने भी प्रदेश में अपना पुराना जनाधार खोया है। चूंकि आज राजनैतिक रूप से देखा जाए तो चुनावी लिहाज से प्रदेश में अन्य दलों की स्थिति नगण्य-सी हो चुकी है, इसीलिए खासकर आम आदमी पार्टी यहां अपनी नई सियासी जमीन को लेकर ज्यादा उत्साहित है। संभवत: इसी उम्मीद के साथ प्रदेश में कांग्रेस द्वारा खोए हुए जनाधार को दिल्ली की तर्ज पर नई ईमानदार राजनैतिक पारी की संभावना को आम आदमी पार्टी मप्र में तलाश करेगी।