पांडुचेरी में हो रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हुआ तीन युवाओं का चयन
भिण्ड, 24 दिसम्बर। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र संगठन भिण्ड द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए तीन युवाओं को चयन समिति द्वारा चयनित किया गया। यह चयन दस्तावेज भरने के आधार पर किया गया। यहां चयन समिति के सदस्य जैन महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता जैन, जिला खेल प्रशिक्षक संजय सिंह थे। जिसकी अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू ने की। जिसमें युवा कवि समाजसेवी एवं भिण्ड ब्लॉक एनवाईवी आशुतोष शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राहुल राजपूत, राष्ट्रीय स्तर के वुशु खिलाड़ी आदेश सागर का चयन किया गया। यह चयनित युवा 12 से 16 जनवरी तक पांडुचेरी में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भिण्ड जिले का प्रतिनिधत्व करेंगे। जैन महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता जैन, जिला खेल प्रशिक्षक संजय सिंह एवं जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू, समस्त एनवाईवी एवं स्टाफ द्वारा तीनों विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।