अटल जी की जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे गोरमी के कार्यकर्ता

भिण्ड, 22 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जयंती 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी द्वारा सेवा एवं स्वशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाकर एवं मरीजों को फल वितरण कर मनाया जाएगा। इसके अलावा नगर के थाना रोड पर अटल जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने दी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।