आदित्य द्विवेदी बने युवा संगठन के चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी

भिण्ड, 10 दिसम्बर। ब्रह्मलीन आचार्य प्रभाकर मिश्र संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक बागपथ उप्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शर्मा, वरिष्ठ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर पण्डित, युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र दुबे धौलपुर राजस्थान, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा और प्रदेश संयोजक दीपक चौधरी के निर्देशानुसार संभागीय ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम उपाध्याय द्वारा प्रदेश सचिव सौरभ बाहरे की अनुशंसा पर भिण्ड के युवा समाजसेवी आदित्य द्विवेदी को ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय युवा संगठन ट्रस्ट का संभागीय चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।