महिलाओं के खिलाफ बयान देने वाले मंत्री को मंत्रिमण्डल से हटाया जाए : कटारे

भिण्ड, 29 नवम्बर। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे ने मंत्री बिसाहू लाल साहू के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि क्षत्रिय महिलाओं के लिए मंत्री ने जो बयान दिया, वह बहुत ही निंदनीय है।
उन्होंने कहा है कि नारी शक्ति, नारी का सम्मान हमारे देश की पहिचान है। मंत्री बिसाहू लाल साहू सत्ता के नशे के चूर होकर अपनी मर्यादा भूल गए और बहुत ही निंदनीय बयान दिया।जिसकी जतनी निंदा की जाए कम है। क्षत्रिय महिलाओं के खिलाफ बयान देने वाले मंत्री बिसाहू लाल साहू को मुख्यमंत्री मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करें, जिससे आगे भी कोई मंत्री सत्ता के नशे में कोई बयान न दे। ब्राह्मण महासभा क्षत्रिय महिलाओं के सम्मान में करनी सेना का साथ देगी। नारी के सम्मान के लिये जहां भी ब्राह्मण सभा की आवश्यकता होगी ब्राह्मण सभा वहां सहयोग ही नहीं ईंट से ईंट बजा देगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महासभा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अभद्र टिप्पणी करने वाले मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा उसके बाद विस्तृत आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बयान की निंदा करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, युवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरिराज पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी महेश श्रोतीय सीताराम नारौलिया, प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, दीपक शर्मा, वंृन्दावन उपाध्याय, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, युवा जिला अध्यक्ष कृष्णा पुरोहित सहित अन्य प्रमुख पादधिकारी थे।