भिण्ड, 04 नवम्बर। कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे राज्य स्तरीय मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल द्वारा मॉनीटरिंग एवं समन्वय के लिए जिला निगरानी समिति, जिला समन्वय समिति, विधानसभा प्रभारी एवं ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैं, जो उक्त कार्य को गति दिलाकर समय से कार्य को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला निगरानी समिति में भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री चौ. राकेश सिंह चतुर्वेदी, गोहद विधायक केशव देसाई, पूर्व विधायक सोपत सिंह जाटव, पूर्व विधायक मेवाराम जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, राहुल सिंह भदौरिया को शामिल किया गया है। इसी प्रकार जिला समन्वय समिति में रामप्रकाश यादव, रामहर्ष सिंह कुशवाह, महेश जाटव, पंकज त्रिपाठी, मुन्नालाल भास्कर, बाबूराम जामौर, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, रणजीत सिंह गुर्जर, जगत सिंह यादव, नरोत्तम सिंह नरवरिया, देवेन्द्र सिंह भदौरिया खड़ेरी, अरविंद अरेले, डॉ. शिवेन्द्र सिंह कुशवाह, हरिओम सिंह भदौरिया, अरविन्द यादव, नईम खान, विजय सिंह कुशवाहा को शामिल किया है।







