– बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
भिण्ड, 28 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे संस्कृति गार्डन बायपास रोड भिण्ड में जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष बीज निगम व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा महेन्द्र सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया रहेंगे। तत्पश्चात दोपहर दो बजे महिला मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी 29 अक्टूबर को भिण्ड आएंगे

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी 29 अक्तूबर बुधवार को सुबह 11:5 बजे गतिमान एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। जहां सड़क मार्ग से 1:30 बजे अटेर रोड भिण्ड में आशीष भारद्वाज की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे। पूर्व संगठन महामंत्री जोशी भिण्ड से 2:30 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।







