– भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर : पिंकी
भिण्ड, 07 अक्टूबर। भाजपा सरकार में किसानों को खाद की जगह लाठियां मिल रही हैं और सरकार में बैठे भाजपा नेता खुद काला बाजारी कर खाद बेच रहे हैं। भाजपा ने किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 प्रति क्ंिवटल धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यह आरोप किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इन्द्रवीर सिंह गुर्जर ने मंगलवार को शहर के वायपास रोड स्थित होटल नारायणी में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा जिले का किसान रात में दो दो बजे से महिलाएं और बच्चों को लेकर लाइन में लगकर खाद लेने का अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है न समय पर पर्ची मिलती हैं और न खाद। इससे भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, रामप्रकाश यादव, बाबा भगवानदास सैंथिया ने कहा मोहन यादव सरकार को पूरे दो साल हो गए लेकिन वो प्रदेश की जनता और किसानों से किए वादे पूरे करने में नाकाम साबित हुई है।
प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज और सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कांग्रेस ने प्रेसवार्ता में सरकार के किए वादे याद दिलाते हुए कहा मुख्यमंत्री जन आवास योजना से लाड़ली बहनों को पक्का मकान, हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार, 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, उज्ज्वला और लाड़ली बहनों को 450 में सिलेण्डर देने, जनजातीय समुदाय को सशक्त करने 3 लाख करोड़ का पैकेज, देने की बात कही थीं आखिर ये वादे कब पूरे होंगे। प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, डॉ. राधेश्याम शर्मा, अटेर अध्यक्ष अरविंद बघेल, रामहर्ष सिंह कुशवाह, पूर्व किसान अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, वीरेन्द्र यादव, जगत सिंह यादव, बबलू त्यागी, हेमू शर्मा, नरेश सिंह बघेल, शनि भदौरिया, आशीष शर्मा आदि उपस्थित थे।