हस्ताक्षर अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक 30 सितंबर को

भिण्ड, 29 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर आवश्यक बैठक 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे पुराने शहर जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीधर गोस्वामी धर्मशाला संतोषी माता मंदिर के बगल में आयोजित की जाएगी।
प्रेस को जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त पार्षदगण एवं पार्षद प्रत्याशी (2022), किसान कांग्रेस, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अजा मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, आईटी सेल, धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ, सदभावना और कौमी एकता प्रकोष्ठ, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण शामिल होंगे।