शूटिंग में प्रथम रहे डिप्टी रेंजर भदौरिया

भिण्ड, 19 सितम्बर। मप्र राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में 15 और 16 सितंबर को हुआ। जिसमें पुलिस और फॉरेस्ट विभाग से 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता भिण्ड फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी रेंजर उदय सिंह भदौरिया ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। डिप्टी रेंजर उदय सिंह की इस उपलब्धि पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर अरविंद प्रताप सिंह सेंगर ने डिप्टी रेंजर उदय सिंह भदौरिया सम्मानित किया।

हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत काव्य संगोष्ठी शनिवार को

भिण्ड। स्थानीय वीरेन्द्र नगर स्थित गुरु नानक भवन में संचालित श्रीश्री ज्ञान मन्दिर के तत्वावधान में 20 सितंबर शनिवार को सुबह 11 बजे से हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद सुरेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अध्यक्षता संरक्षक राजेन्द्र भमड़ी करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या रजनी भदौरिया ने बताया कि मानव जीवन में हिन्दी की उपयोगिता विषयांतर्गत कवि अंजुम मनोहर, प्रदीप वाजपेई (युवराज) एवं डॉ. शशिबाला राजपूत को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है। जिनको हिन्दी सेवी सम्मान प्रदान किया जाएगा।