भिण्ड, 20 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय एवं मप्र सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के पिता उदयवीर सिंह भदौरिया के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। जहां उन्होंने उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भदौरिया के निवास पर थानसिंह भदौरिया, डॉ. महिपाल सिंह चौहान, नीरज शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, रक्षपाल सिंह राजावत, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, वन खण्डेश्वर मण्डल के अध्यक्ष अमित जैन उपस्थित थे।