पं. नेहरू ने देश को विकास और तरक्की की ऊंचाइयों पर पहुंचाया: डॉ.देवेन्द्र शर्मा

– नेहरू जी को पुण्यतिथी पर शहर जिला कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजली

ग्वालियर, 27 मई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रदेश महासचिव नेता सुनील शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर उनकी 61वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि नेहरू जी ने भारत की आजादी के आंदोलन मे स्वाधीनता संग्राम के महान नायक पं. मोतीलाल नेहरू के परिवार में जन्म लिया, पं. जवाहर लाल नेहरू ने स्वाधीनता आंदोलन में अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने में अपना जीवन समर्पित किया और आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक महान लोकतंत्र दिया, बाबा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में एक सशक्त संविधान बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के विकास के लिए ऐसी पंचवर्षीय योजना बनाई जिससे आज भारत विश्व के विकास शिखर की श्रेणी में अपने स्थान बना चुका है। नेहरू ने देश की आजादी के बाद देश में उद्योग व्यापार को बढावा दिया, देश में आधुनिक अस्पतालों का निमार्ण कराया, रेल्वे का विकास किया, भारत में बस स्टेण्ड का निर्माण कराया, रिफायनरी पेट्रोल डीजल का कार्य शुरू कराया, इन संस्थानों में देश के अनेक नागरिकों को रोजगार साधन प्राप्त हुए, ऐसे महान नेता जवाहर लाल नेहरू को हम सभी नमन करते हैं। देश की आजादी और आजादी के बाद देश के विकास में उनका योगदान अजर-अमर रहेगा। आजादी के आंदोलन में इनकी माताजी स्वरूप रानी नेहरू ओर इनकी पत्नी कमला नेहरू का योगदान भी अविस्मरणीय रहेगा।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, सुरेन्द्र यादव, सरमन राय, संजय यादव, अशोक प्रेमी, जेएच जाफरी, अवधेश कौरव, जयराज चौहान, पूरन सिंह कुशवाहा, सुनील कुशवाहा सोनू, रामनरेश परमार, प्रभुदयाल जौहरे, ओमप्रकाश सिंह सिकरवार, दर्शन मिश्रा, अशोक सिंह सिकरवार, बृजेश शुक्ला, रशीद पहलवान, पीयूष गुप्ता, राकेश अग्रवाल, देशराज भार्गव, जसवंत शेजवार, हरेन्द्र गुर्जर, तरुण यादव, जीवाजी राव मंडोला, बेताल सिंह गुर्जर, अंकित कट्ठल, सुरेन्द्र साहू, राजीव दीक्षित, शंकर गवारा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, राकेश शर्मा, देवेन्द्र सिंह चौहान, अब्दुल हमीद पप्पू, अनूप शिवहरे, महादेव अपोरिया, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, उपेन्द्र सिंह राजपूत, अलाउद्दीन, शिवप्रसाद शर्मा, शिवराम जाटव, मुकेश कुशवाहा, गणपत बाथम, बुंदू खान, रामनरेश शर्मा, रविन्द्र सिंह जादौन, राम सिंह तोमर, रविन्द्र प्रताप सिंह, गिर्राज चंदोरिया, पट्टू पाण्डे, भूपेन्द्र तोमर, विष्णुकांत शर्मा, अविनाश गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।