घर की लोग छत पर सोते रहे, चोर समेट ले गए लाखों का माल

-अटेर जनपद के पावई थाना इलाके में ऐंतहार गांव की घटना

भिण्ड, 24 मई। जिले में अटेर अंतर्गत पावई थाना क्षेत्र के ऐंहतार गांव में रात के समय अज्ञात चोरों ने बडी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के अंदर रखे नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सुबह लगी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वायड व फिंगर एक्सपर्ट बुलाए। पुलिस मामले की पडताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार ऐंहतार गांव में रहने वाले ऑनलाइन संचालक मुन्नालाल शर्मा अपने घर के बाहर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित करते हैं। शुक्रवार की रात बिजली न होने के कारण वो घर की छत पर परिवार समेत सोने के लिए गए थे। तभी घर के अंदर चोर पीछे की दीवार कूदकर आए थे। उन्होंने घर के अंदर रखे कमरे में रखी सोने-चांदी की सामान समेट ले गए। घर के अंदर करीब 15 तोला सोने के जेवर रखे थे। घर के अंदर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित होने के कारण करीब नकदी दो लाख रुपए रखी थी। इस राशि को चोर समेट कर ले जाने में सफल रहे।