भिण्ड, 16 मई। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत शहर के गणेश मन्दिर पर कार्यक्रम का आयोजन परिषद के वरिष्ठ सदस्य कमलेश सैंथिया द्वारा अपने पिताजी स्व. चौ. रामदास सैंथिया पटेल की 11वी पुण्यतिथि के अवसर पर स्वल्पाहार एवं फल वितरित कर उक्त सेवा कार्य प्रतिपादित किया गया।
इस अवसर पर परिषद के शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय विकास परिषद का मूल उद्देश्य समाज में प्रमुख रूप से जनसेवा व पुनीत कार्य करना ही है। सेवा और समर्पण के साथ किए गए कार्य हमेशा लोगों के हृदय में स्थान रखते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी बनते है। मानव सेवा ही सबसे बडी सेवा है। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा सेवा कार्य विभिन्न स्थानों पर चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर शाखा सचिव राजमणि शर्मा, कोषाध्यक्ष रेखा भदौरिया, रेखा शुक्ला, प्रेम शर्मा, वीरेन्द्र जोशी, कमलेश सेंथिया, अनिल शर्मा, डॉ. साकार तिवारी, राधामोहन चौबे, अशोक शर्मा, अजय बेसेडिया, गिरजेश बुधौलिया, अश्वनी डंडोतिया, मोहित दीक्षित, डॉ. तोशेन्द्र मिश्रा, बबलू सिंधी, रोहित करैया, सोनू सैंथिया, आकाश सैंथिया, उदित सैंथिया ने इस पुनीत कार्य में सहयोग किया।