* एक से लेकर 39 वार्ड तक डोर-टू-डोर होगा जनसंपर्क
* भाईचारे के संदेश की भावना से सर्वसमाज को किया जाएगा आमंत्रित
भिण्ड, 03 मई। भगवान परशुराम चल समारोह अक्षय तृतीया को निकाला जाता है, परंतु इस वर्ष पहलगाम घटना की वजह से अक्षय तृतीया को चल समारोह नही निकाला गया था। सर्वसम्मति से समाज ने निर्णय लिया है कि इस बार चल समारोह 11 मई को निकलना सुनिश्चित हुआ है। इसी कार्यक्रम के तहत ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश जोशी और परशुराम सेना अध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू ने शुक्रवार की शाम संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन किया। जिसमें एक सैकडा से अधिक विप्र बंधुओं ने भाग लिया।
मीडिया को जानकारी देते हुए दीपक चौधरी ने बताया है कि बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जनसंपर्क डोर टू डोर करना है, सर्वसमाज को आमंत्रित किया जाए। जनसंपर्क सुबह 7 बजे से दोपहर 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से 9 बजे तक किया जाए ताकि धूप और लू से बचा जा सकेगा। समय के अभाव को ध्यान मे रखते हुए ग्रमीण क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए अलग जिम्मेदारी दी गई है।
भगवान और महापुरुष की कोई एक जाति, समाज नहीं होता
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि जनहित और आताताईयों का अंत करने के और पृथ्वी से भार कम करने के लिए ईश्वर ने अन्य अन्य जातियों में विभिन्न नामों से अवतार लिए है, उन्हीं में से एक अवतार भगवान परशुराम जी है इसी तरह महापुरुष भी जन जन के कल्याण की भावना रखते है इसलिए इनको जातियों में बांटना उचित नहीं होगा।
चल समारोह की भव्यता बढाएंगे 5 बैण्ड, तीन डीजे, 5 रथ और 5 बग्गी
बैठक के दौरान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि चल समारोह में भगवान परशुराम सफेद कलर के घोडे वाली बग्गी में सवार रहेंगे, उनके साथ झांकियों में शिव परिवार, श्रीराम दरबार, भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और रुक्मणि, विशाल काय नंदी व सप्त ऋषियों की झाकियां शामिल रहेंगी। इसी बीच मे पांच बैण्ड, तीन डीजे, पांच रथ और पांच बग्गी साथ मे चलेंगी।
बैठक में सतीश जोशी, सुनील चौधरी, देवेश शर्मा, जगदम्बा प्रसाद शर्मा, माधोराम शर्मा, प्रेमनारायण शर्मा, राजीव त्रिपाठी, शिवमोहन जोशी, मनोज जोशी, शशिकांत दुवे, सुनील कुमार मिश्रा, सत्यदेव पाण्डेय, नरेन्द्र चौधरी, आशीष शर्मा, बबलू शर्मा, राजीव बरुआ, आदित्य शर्मा, श्रीधर समाधिया, अनुराग बोहरे, आदित्य पुरोहित, छोटू मिश्रा खेरी, सुनील कांकर पार्षद, कमलेश सैंथिया, अजय बसेडिया, राजमणि शर्मा, देवेश शर्मा, शंभू कटारे, राघवेन्द्र कांकर, अनिल बोहरे, अश्वनी तिवारी, अतुल पाठक, आशीष बोहरे, गिर्राज पाण्डेय, राजेश समाधिया, गोलू शुक्ला, जितेन्द्र बाजपेयी, आशीष पाठक, आशीष महेरे, राजा चौधरी, मुकेश शर्मा, नमो जोशी, प्रतीक शर्मा, विनोद दूरवार, संतोष त्रिपाठी, सौरभ बोहरे, हिमांशु शर्मा, प्रतीक पाण्डेय, दीपक जोशी आदि सैकडों विप्र बंधु उपस्थित रहे।