भिण्ड, 14 अप्रैल। भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मौ नगर में अनेक स्थानों पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य कई राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया है। भाजपा अजा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र परिहार के निवास पर भाजपा जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष राम यादव, अमृतलाल खटिक, सुनील यादव, संतोष यादव, पार्षद विमल कुशवाह, अशोक गोयल आदि ने बाबा भीमराव अंबेडकर को अपनी-अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव कौशिक, डॉ. दिनेश जैन, तिलक सिंह राजौरिया, इकबाल पठान, रामेश्वर सिंह यादव, इरशाद पठान, विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी, हिक्मत पठान, धर्मेन्द्र यादव, पार्षद सोनपाल यादव, रामनिवास सोनी, रामौतार शिवहरे ने बाबा साहिब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
केशवपुरा में धूमधाम से मनाई गइ डॉ. अम्बेडकर की जयंती
ग्राम केशवपुरा में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंडी उपाध्यक्ष राजीव कौशिक ने कहा कि आज लोकतंत्र एवं संविधान पर लगातार हमला हो रहा है। हमें बाबा साहब के आदर्शों पर चल कर देश की एकता और अखण्डता को बनाण् रखना जरूरी है, नई पीढी को शिक्षा से जोडना की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन रायसिंह भारती ने किया। इस मौके पर श्रीलाल, सरपंच खेमसिंह पटेल एवं उदयभान सिंह, पूर्व सरपंच हीरालाल जाटव, पूर्व जनपद सदस्य सुरेश सिंह, जनपद सदस्य सुनील बरैया, आशीष बरैया, तेज सिंह, अंकल बरैया, रामसिंह, अर्पित एवं माता-बहनें सहित सैकडों ग्राम वासी उपस्थित रहे।