पूर्व सैनिक संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष का हुआ स्वागत

भिण्ड, 09 मार्च। पूर्व सैनिक संगठन ग्वालियर चंबल संभाग के अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर के प्रथम आगमन पर मौ रोड, मेहगांव हाट बाजार में पूर्व सैनिक नरेश सिंह परमार के नेतृत्व में स्वागत हुआ किया। जिससे क्षेत्र के पूर्व सैनिक एवं कांग्रेस के नेता विजेन्द्र सिंह राजावत उर्फ कल्लू भारौली, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विजेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की सीमा पर जवान और खेत पर किसान देश और समाज के महत्वपूर्ण होकर देश समाज की रक्षा सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं। देश हमेशा इनका आभारी रहेगा। सैनिक संगठन चंबल संभाग नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर ने कहा कि पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार के प्रति सैनिक संगठन सदैव सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने अग्नि बीर सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत रहने की बात कही।
डरोगे तो मरोगे का दिया नारा
उन्होंने कहा कि राजनैतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की समुचित जिम्मेदारी के बाबजूद भी भ्रष्टाचार गहरी पैठ जमा चुका है। इस भ्रष्टाचार रूपी दानव को जड से उखाड फैकने के लिए हम सबको सामूहिक रूप से एकत्रित होकर इस दानव से लडना होगा। उन्होंने कहा कि एक सैनिक ही है जो देश और समाज की रक्षा सुरक्षा के लिए जीवनभर विषम परिस्थितियों में लडते हुए अपने जीवन की आहुति देता है।
इस दौरान जानकारी दी गई कि राकेश सिंह भदौरिया ने देश सेवा के साथ अपनी पुत्री शिवानी को शिक्षा के बाद सेना में भेज दिया। इसके बाद वह देश सेवा के लिए संकल्पित होकर शहीद होकर अपने माता पिता का नाम गौरवान्वित कर गई। इस मौके पर नरेश सिंह परमार, केशव सिंह रामवीर, नूर खान, गजेन्द्र सिंह, अनुराग सिंह, चंदन सिंह, रविन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, सद्दार खान, ज्ञानेन्द्र सिंह, श्यामप्रताप सिंह मौजूद रहे।