गीता ग्रंथ ही नहीं बल्कि मनुष्य के कल्याण की अनमोल धरोहर है : रघुराज

-गौरीश्वर धाम में हुआ गीता स्वाध्याय पाठ का आयोजन

भिण्ड 03 मार्च:- गौरीश्वर धाम बरगद वाले हनुमानजी एवं हम फाउण्डेशन सामाजिक संगठन द्वारा गीता स्वाध्याय पाठ का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी चंदू की तिवरिया मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विश्व गीता प्रतिष्ठानम जिले के प्रभारी विष्णु कुमार शर्मा द्वारा स्वाध्याय पत्र का वाचन किया गया। इस अवसर पर गीता स्वाध्याय पाठ के मुख्य वक्ता रघुराज दैपुरिया ने कहा कि गीता एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि मनुष्य के कल्याण की अनमोल धरोहर है, जिसका प्रत्येक घर परिवार में अध्ययन होना आवश्यक है। उन्होंने गुण को अपने बस में करने का अभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य के देह में बुद्धि दी है अत: अपने विवेक से सत-असत का निर्णय करना चाहिए। उन्होंने यही भी बताया कि प्रवचन कर्ता यदि अल्प ज्ञानी हो तो श्रोताओं को सावधान रहकर अंधविश्वास से दूर रहने एवं विवेक से विचार करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेष सक्सेना द्वारा मुख्य वक्ता रघुराज दैपुरिया एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम के जिला प्रभारी विष्णु कुमार शर्मा का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में और जय मां सरस्वती कोचिंग संस्थान ने स्वाध्याय मंडल को गीता पुस्तके भेट में दी। इस अवसर पर हम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, सेवानिवृत्ति नायब तहसीलदार प्रदीप ऋषिश्वर, दिनेश सक्सेना, पिप्पी चौधरी, वीके तिवारी, बलदेव शर्मा, राजेंद्र भदौरिया, मुलायम सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह राजावत, दुर्गादत्त शर्मा, रामराज वर्मा, अंकित बंसल, संतोष सिंह नरवरिया, अरविंद पावक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।