-इटावा विधायक सरिता भदौरिया एवं भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने पूजा अर्चना कर पुल का भूमि पूजन किया
भिण्ड, 26 फरवरी:- उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोडऩे वाला बरही और उदी के मध्य चंबल नदी के नवीन पुल का 296 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। पुल का भूमि पूजन भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह एवं इटावा विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने किया।
भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने चंबल नदी पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 92 पर चंबल नदी पर पुल का निर्माण सिक्स लाइन का पुल बनेगा। यह मांग जनता की काफी लंबे समय से चली आ रही थी, इस पुल का निर्माण होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की जनता को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। विधायक कुशवाह ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मैं मध्य प्रदेश और अपने जिले की जनता की ओर भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करता हूं।
इटावा विधायक सरिता भदौरिया ने भूमि पूजन कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार द्वारा इस पुल का निर्माण हो रहा है। हमने चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि इस पुल का निर्माण और स्वीकृत करा कर रहेंगे और विशेष आग्रह पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने इस पुल का निर्माण कर कर विकास गति को आगे बढऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि चंबल का उदी पुल सिक्स लेन होने से अच्छी क्वालिटी के साथ पुल का निर्माण किया जाएगा और जनता को इसका काफी लाभ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से जुड़ जाने का अवसर प्रदान होगा।
उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से उत्तर प्रदेश की जनता का मध्य प्रदेश से सीधा संबंध स्थापित हो जाएगा। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह एवं इटावा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 296 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ए ऐतिहासिक पुल का पूजा अर्चना करने के उपरांत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रघुराज प्रताप सिंह, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद इटावा अजय कुमार गौतम, सिद्धार्थ सिंह पूर्व विधायक, सीडीओ इटावा कृपा नारायण तिवारी, श्रीकांत चौधरी, अजय सिंह आदि पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।