भिण्ड, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला शहर कांग्रेस और नगर कांग्रेस के बैनर तले गांधी जी की गोल मार्केट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सबसे पहले स्वच्छता का संदेश दिया, उन्होंने छुआछूत को खत्म करते हुए आजादी की लडाई में अहिंसा का भी पाठ पढाया। उन्होंने अंग्रेज शासनकाल में नमक पर लग रहे टेक्स को दूर करने के लिए सत्याग्रह किया। भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव संपूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी, जिसने भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्हें संसार में साधारण जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, पानसिंह सुमन, सुशीला नरवरिया, रामावतार भदौरिया, पार्षद महेश जाटव, सीमा शर्मा, रेखा नरवरिया, रामहेत शाक्य पार्षद, पवन चौरसिया, बलराम जाटव, हरनारायण शर्मा, शिशुपाल सिंह भदौरिया, विक्की राजावत, संजीव बरुआ, दर्शन सिंह तोमर, अजय जैन, कमलेश जाटव, मोहर सिंह जाटव, मोहम्मद इरफान गम्मू, सत्येंद्र भदौरिया, हरिशंकर तिवारी, दिवाकर दीक्षित जुग्गन, संजय यादव, प्रशांत जोशी, गोविंद राजावत, वकील खान, गौरव भदौरिया, नितिन जैन आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।