भिण्ड, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस की 76वी वर्षगांठ को मौ नगर और आस-पास के ग्रामीण अंचल में धूमधाम से परंपरागत तरीके से मनाया गया है। नगर की सभी शैक्षणिक शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं का सामूहिक कार्यक्रम शासकीय सीएम राइज हायर सेकेंडरी मौ के फील्ड मैदान में नगर परिषद मौ द्वारा आयोजित समारोह में सम्पन्न हुआ। फील्ड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नगर के ग्लोबल इंडियन इंटर कॉलेज, सन्मति हायर सेकंडरी स्कूल, कविता कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, प्रकाश कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल, गुरुकुल स्कूल, सरस्वती कोचिंग सेंटर, मदरसों सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा महापुरुषों के चित्रण के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गई। पहिली वार फील्ड मैदान में आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष वंदना/ सज्जन यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नन्हे मुन्ने भैया बहिनों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संचालन आचार्य रणविजय सिंह द्वारा किया गया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, नप के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, सुल्तान सिंह मौर्य और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी, धमेन्द्र बाबा, रामेश्वर सिंह यादव, इकबाल पठान, इरशाद पठान, हिक्मत पठान, सोनपाल यादव, रामौतार शिवहरे सहित अन्य कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के जन प्रतिनिधियों द्वारा गोलम्बर चौराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर रात्रि में लाइटिंग की गई। ग्रामीण अंचल की शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को मिष्ठान वितरण और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था संस्थानों की ओर की गई।