राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महामंत्री श्रीमती सरोज जैन ने नाती के जन्मदिन पर सेवारत पाठशाला में बच्चों को गर्म कपड़े बांटे और उज्जवल भविष्य की कामना

ग्वालियर:-  सेवार्थ जन कल्याण समिति की दीनदयाल नगर शाखा पर आज 60 बच्चों को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की महामंत्री श्रीमती सरोज जैन ने नाती के जन्मदिन उपलक्ष्य में गरम स्वेटर और वस्त्र का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि पाठशाला विगत कुछ माह पूर्व से पन्ना,छतरपुर,टीकमगढ़ तथा बुंदेलखंड के अन्य अंचलों से आए हुए। प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए खोली गई है। सेवानिवृत प्राचार्य श्री शिव वीर सिंह चौहान के साथ जब मैं  स्वयं इन झोपड़ियां का नजदीकी से अवलोकन करने पहुंचा तो पाया कि यह सभी मजदूर नारकीय जीवन जी रहे हैं। बच्चे शिक्षा से वंचित है। एक पाठशाला नीम के नीचे झोपड़ियां के बीच खोल दी गई है। जहां लगभग 50 बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। दीनदयाल नगर विकास समिति और कुछ अन्य समाज सेवी संस्थाएं मिलकर इस शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में मदद कर रही हैं। यह भारत भूमि है जहां लोग विशाल हृदय के साथ इन बच्चों के उत्थान में अपनी आहुतियां दे रहे हैं। यह धर्म का व्यावहारिक पक्ष है कि हम इन बच्चों को शिक्षा के माध्यम से इस देश का विवेकशील नागरिक बनाने का प्रयास कर रहे हैं ।इस अवसर पर मानवाधिकार सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुन्नीलाल शर्मा, प्राचार्य सेवानिवृत्ति श्री शिव वीर सिंह चौहान, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह तोमर,पत्रकार दिनेश दांतरे, रविन्द्र बौहरेे, इंजीनियर जेपी नामदेव सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। पत्रकार बंधु से भी अनुरोध है कि स्वयं जाकर के इन मजदूर परिवारों की आवासीय व्यवस्था रहन-सहन की विषम परिस्थितियों का अवलोकन कर अपनी कलम के माध्यम से शासन की संवेदनशीलता को अंकुरित करने का प्रयास करें।