भिण्ड, 25 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल दबोह के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गणेश चौक पर पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में नवीन सदस्य बनाने के लिए निकल गए। सर्वप्रथम भाजपा के वयोवृद्ध नेता भगवान नायक ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर तिलक लगाकर माल्यापर्ण किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
भगवान नायक ने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिन्दू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। उनका कहना था कि भारत की जडों से जुडी राजनीति, अर्थ नीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामथ्र्य रखती है। कोई भी देश अपनी जडों से कटकर विकास नहीं कर सका है। इस दौरान महामंत्री रविन्द्र चिकवा, राममोहन मुदगिल, परमाल सिंह गुर्जर, ब्रजेन्द्र गुर्जर, राजेन्द्र यादव, ललता कुशवाह, जगमोहन तेहरिया, संजीव यादव, मुन्ना यादव, जसमंत दोहरे, टिंकू दीक्षित, शेरे पठान, गुट्टू यादव, अखिलेश उदैनिया, जितेन्द्र यादव, नारायण सिंह, शोभित कुरचानिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।