भिण्ड, 07 सितम्बर। आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, नवदुर्गा महोत्सव, मोहर्रम, रामलीला एवं दशहरा महोत्सव आदि को मद्देनजर रखते हुए शांति समिति की बैठक थाना परिसर लहार में आयोजित की गई। जिसमें थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने कहा कि हमें अपने त्यौहार सबके साथ प्यार से धार्मिक सदभावन के साथ मनाना है, सभी साथ मिलकर पूजा पाठ इत्यादि कर शांति पूर्वक तरीके से त्यौहारों को मनाएं। बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष देवेश उर्फ बबलू महंत, पत्रकार संजीव चौधरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव योगेन्द्र बघेल, अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष असफाक खान, देवानंद नायक, अन्नू त्रिपाठी, विवेक पांडेय, अंगद शुक्ला, नितिन त्रिपाठी, विवेक दुबे, राजू त्रिपाठी, रामसुदामा सबिता, मनोज दूरवार, नितेश भारद्वाज पप्पू नेता, तन्मय पाराशर, गौरव राजावत ठेकेदार, उत्तम कक्का चौधरी, राजीव शर्मा, मोनू उपाध्याय, संतोष चौहान, सुदर्शन तिवारी, अक्षत श्रीवास्तव, बंटी रजक, कुजबिहारी राठौर एवं नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु प्रमुख रूप से मौजूद रहे।