मिशन और विजन ही युवा की पहचान है : राजपाल सिंह

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पर व्याख्यान माला आयोजित

भिण्ड, 12 जनवरी। शा. महाविद्यालय आलमपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक लहार राजपाल सिंह ने कहा कि हमारे देश की युवा शक्ति यदि अपने ध्येय के लिए समर्पण भाव से एकजुट होकर कार्य करें तो विश्व की कोई भी ताकत हमें हमारे लक्ष्य प्राप्ति से दूर नहीं कर सकती।
मंचासीन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रत्येक युवा को स्वामी विवेकानंद जी तरह समरसता के भाव से राष्ट्र के कल्याण के कार्य करना होगा, तभी हमारा भारत स्वर्णिम भारत कहलाएगा। इस मौके पर उत्तम सिंह कौरव, जितेन्द्र सिंह कौरव, विष्णु कौरव सहित महाविद्यालय परिवार एवं एक सैकडा से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने किया।