भिण्ड, 28 अगस्त। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा ने मप्र की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉ. इन्द्रप्रकाश त्रिपाठी निवासी भिण्ड को जिला संयोजक भिण्ड के पद पर नियुक्त किया है। डॉ. त्रिपाठी की नियुक्ति पर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मित्रों ने बधाई दी गई है। बधाई देने वालों में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम नारोलिय, अवधेश शर्मा, इंजी महेश श्रोत्रिय, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश दांतरे, प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश पाठक, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गिर्राज पाण्डे, संभागीय अध्यक्ष रमेश कटारे, रामशंकर शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील कांकर, विजयराम शर्मा, कोशलकिशोर शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष कृष्णा पुरोहित, जिला अध्यक्ष मंजू दांतरे, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राजकुमारी, आनंद त्रिपाठी, परमानंद तिवारी आदि प्रमुख हैं।