आकांक्षी विधानसभा लहार के शक्ति केन्द्र बरहा पर पहुंचे निगम अध्यक्ष तिवारी

भिण्ड, 29 अप्रैल। मप्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं आकांक्षी विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत लहार क्षेत्र के ग्राम शक्ति केन्द्र बरहा पहुंचकर संगठनात्मक चर्चा की, वहीं मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में बूथ मेंटेनेंस पर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
निगम अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि शक्ति केन्द्र के प्रत्येक बूथ केन्द्र पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों को संपन्न कराने में स्थानीय समिति के कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष सभी के साथ मिलकर संपन्न कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर केन्द्र और राज्य सरकार की विकास जन कल्याण योजनाओं के बारे में बताया और लहार क्षेत्र से इस बार भाजपा को विजयश्री दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकलित किया कि हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने केन्द्र को जीता कर भाजपा को मजबूत करें और पार्टी का विधायक बनाने में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें।
तिवारी ने बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख और स्थानीय समिति के पदाधिकारियों से कहा कि 100 वे संस्करण मन की बात कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता संगठनात्मक प्रमुख करणीय कार्यों को जिले के 1480 मतदान केन्द्रों पर संगठनात्मक कार्यक्रमों को संगठन की लाइन अनुसार अपने-अपने बूथ केन्द्रों पर गति प्रदान करते हुए सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जिनके परिश्रम से ही हमारा बूथ मजबूत होगा और मिशन 2023 में जिले की पांचों विधानसभा में भाजपा का कमल खिलेगा। बूथ सशक्तिकरण अभियान में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर बड़े कार्यक्रम की चिंता हेतु एक डोली का निर्धारण, बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री बूथ पर बनाए गए मन की बात कार्यक्रम प्रमुखों से संपर्क कर उनको बताना किस संगठन ऐप पर कैसे डाउनलोड करना, प्रत्येक बूथ पर संगठन के पदाधिकारी को बूथ में मुख्य अतिथि बनाकर भेजने की व्यवस्था करना, 30 अप्रैल को मण्डल स्तर पर एक कॉल सेंटर बनाना बूथ अध्यक्ष तैयारी करने की व्यवस्था जानकारी लेने और बूथ पर जाने बाले अतिथियों से संपर्क कर एप पर फील्डिंग हुई या नहीं जिसकी जानकारी लेना और उस कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराना।
उन्होंने कहा कि प्रयास करके रियाल टाइम में ही फीड कराने का प्रयास करें। यदि कोई बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री मोबाइल नहीं चलाता तो किसी अन्य मोबाइल में संगठन ऐप डाउनलोड कर और बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री का मोबाइल नंबर डालकर एवं ओटीपी डलवा कर कार्यक्रम फीड करवाएं। उन्होंने अभियान में लगे समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक मण्डल के बूथ केन्द्र पर शत-प्रतिशत बूथ पर एप पर फील्डिंग हो जाए ऐसा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर भाजपा नेता अंजनी कुरचानिया, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी सहित मण्डल के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख मौजूद थे।