मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता एकजुट एक लक्ष्य के साथ अपने बूथ केन्द्रों को मजबूत करें : नरवरिया
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक आयोजित
भिण्ड, 03 अप्रैल। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री एवं मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) शैलेन्द्र बरुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ भारत और प्रदेश आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा वर्ग समाज के साथ छल कपट की राजनीति करते हुए वोट कबाडऩे का षडय़ंत्र रचाया और उन्हें विकास की मुख्यधारा से दूर रखा। यह बात उन्होंने शिव उत्सव वाटिका में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में कही। संचालन जिला महामंत्री सत्यभान सिंह नरवरिया एवं आभार जिला महामंत्री वीरेन्द्र ओझा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ केन्द्र पर संगठित होकर कार्य करें एवं केन्द्र और राज्य सरकार की पिछड़ा वर्ग की योजनाओं को अंतिम छोर तक के हर व्यक्ति तक पहुंचाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से मोर्चा को मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया और कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज के अंतिम छोर तक के कार्यकर्ता हर व्यक्ति तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनको जाग्रत करेंगे। बैठक को प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर निवरिया, रामअवतार शिवहरे ने भी संबोधित किया।
भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें बूथ विस्तारक अभियान-2 की समीक्षा करना और बचे हुए बूथों पर पन्ना प्रमुख पन्ना समिति बनाने के लिए योजना बनाना, कार्यकर्ता तय करना, छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के कार्यक्रम हेतु गांव विस्तारक तय करना, जो पांच अप्रैल को गांव में प्रवास के दौरान बताए हुए कार्यों को पूरा करेंगे। छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन सामूहिक रूप से लाईव सुनेंगे। इसके पहले स्थापना दिवस का कार्यक्रम पार्टी का ध्वजारोहण व लिखित भाषण पाठ हो। कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ करते हुए ही वापस आएंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण का पाठ करना है, जिसके बारे में पूर्व में बताया हुआ है और अभी भाषण की प्रति भी भेजी है। शक्ति केन्द्र में अभिभाषण का पाठ करते हुए तीन चित्र और जानकारी नमो एप पर अपलोड आवश्यक रूप से करनी है। कोई शक्ति केन्द्र इससे वंचित ना रहे। यदि कोई परेशानी आ रही है तो तत्काल आईटी के कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। मप्र की भाजपा सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की जानकारी देना और पात्र महिलाओं के फार्म भरवा ने हेतु चर्चा करना, एक अप्रैल से भाजपा सरकार की आबकारी नीति के कारण प्रदेश में अहाता बंद कर दिए गए हैं जिसकी सकारात्मक चर्चा की गई।