भिण्ड, 03 अप्रैल। गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन हम फाउण्डेशन भिण्ड सिटी शाखा एवं विवेकानंद शाखा की नवीन कार्यकारिणी 2023-24 का गठन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय महासचिव प्रो. रामानंद शर्मा ने बताया कि हम फाउण्डेशन की नवीन शाखाओं का गठन निर्वाचन अधिकारी प्रो. इकबाल अली द्वारा किया गया। जिसमें हम फाउण्डेशन सिटी शाखा का जिला अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा भदौरिया, जिला महामंत्री विपुल सेठ को बनाया गया। इसी प्रकार सिटी शाखा के संरक्षक एडवोकेट महेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, सचिव विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव को बनाया गया। इसी प्रकार विवेकानंद शाखा के संरक्षक हरदत्त सिंह राजावत, अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव नोसीन हुसैन को बनाया गया। इन सभी के मनोनयन पर हम फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष केपी राही, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश महामंत्री प्रशासन दिनेश शुक्ला, प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया, जिलाध्यक्ष शैलेश सक्सेना आदि ने बधाई दी है।