भिण्ड, 10 मार्च। शहर जिला कांग्रेस ने रतलाम में आयोजित महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हनुमान जी के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में परेड चौराहे भिण्ड पर शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया गया।
पुतला दहन के समय शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि मप्र में भाजपा सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर है, एक तरफ फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए भगवा रंग के बस्त्र को लेकर विरोध करती है, दूसरी तरफ मप्र के रतलाम में भाजपा विधायक चेतन कश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में हिन्दू सनातन धर्म के देवता श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति के सामने अद्र्धनग्न महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित करती है। ऐसा करना हिन्दू धर्म का अपमान है। श्री हनुमान जी महाराज के सामने अद्र्धनग्नता का प्रदर्शन करना अक्षम्य अपराध है, भाजपा भगवान का अपमान करती है, हिन्दुओं की आस्थाओं पर वार करती है।
इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, पानसिंह सुमन, गजेन्द्र भदौरिया, प्रदीप जैन गुड्डा, राहुल कुशवाह, रामप्रकाश जाटव, इरशाद कुरैशी, मोहम्मद इरफान गम्मू, संदीप मिश्रा, बॉबी शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, अहिवरन सिंह बघेल, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश शर्मा, रामहेत शाक्य, छोटे नरवरिया, गोपाल राजावत, शैलू कौशल, अंकित तोमर, कमलेश जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, मोहर सिंह जाटव, संजीव बरुआ, दर्शन सिंह तोमर, सूरजपाल सिंह राजावत, डॉ. अनिल भारद्वाज, कामिल खान, पिंटू शर्मा, प्रदीप भदौरिया, नमन सिरोठिया, विजय दैपुरिया, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद शाक्य, वीरेन्द्र यादव, आदित्य पुरोहित पुरखा, सुखप्रीत मिश्रा, मनोज जैन मामा, देवेन्द्र सिंह, चुंटाई शर्मा, पूजा कुशवाह, अंकुल कौशल, अजय शर्मा, सौरभ जैन आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।