प्यार एवं भाईचारे का संदेश देती है होली : ओपीएस

राज्यमंत्री भदौरिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह जमकर उड़ा अबीर गुलाल

भिण्ड, 10 मार्च। मप्र शासन के राज्यमंत्री एवं मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया द्वारा शुक्रवार को जेल रोड मेहगांव में स्थित ओम मैरिज गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के रौन, अमायन, गोरमी तथा मेहगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व मेहमानों का स्वागत पर डॉ. भारत सिंह भदोरिया ने सभी को गुलाल लगाकर किया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने सभी मेहमानों को अबीर गुलाल व पुष्पवर्षा कर होली मिलन को साकार स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि होली हमें प्यार एवं भाईचारे का संदेश देती है। कार्यक्रम में पधारे सभी से गले मिल कर आनंदित किया। भजन कार्यक्रम में होली के भजनों पर युवा जमकर थिरके और खूब अबीर गुलाल उड़ा। यहां क्षेत्र से आए लगभग ढाई हजार लोगों के लिए रंग, भांग के अलावा प्रीतिभोज की भी व्यवस्था रखी गई थी।

इस मौके पर दंदरौआ धाम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज, जिला सहकारी बैंक भिण्ड के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व नप अध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया, राजकुमार सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, मेहगांव जनपद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, रमन सिंह भदौरिया, रज्जन सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य निरपत सिंह पटेल, सुधा राठौर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।